ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादस्कॉलरशिप के लिए लगा रहे चक्कर

स्कॉलरशिप के लिए लगा रहे चक्कर

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए चयनित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूतगढ़िया के चार छात्र-छात्राएं शिक्षा विभाग का चक्कर लगा रहे...

स्कॉलरशिप के लिए लगा रहे चक्कर
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 26 Jul 2019 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए चयनित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूतगढ़िया के चार छात्र-छात्राएं शिक्षा विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों को यह कोई नहीं बता पा रहा है कि छात्रवृत्ति कब व किस प्रकार मिलेगी। छात्रों ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन का प्रयास किया, लेकिन वहां भी छात्रों को निराशा मिली। यहां पर रजिस्टर्ड स्कूलों की सूची में उनके विद्यालय का नाम नहीं है। शिक्षक संघ का कहना है कि बच्चे परेशान हैं। डीईओ कार्यालय जाकर पता लगा रहे हैं। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें