हाउसिंग कॉलोनी में महिला से चेन झपट कर भागा बदमाश
धनबाद। हाउसिंग कॉलोनी में कपड़ों की खरीदारी करने आए गिरिडीह डुमरी पंचवटी नगर निवासी आनंद प्रकाश की पत्नी के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली।

धनबाद। हाउसिंग कॉलोनी में कपड़ों की खरीदारी करने आए गिरिडीह डुमरी पंचवटी नगर निवासी आनंद प्रकाश की पत्नी के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली। आनंद प्रकाश ने मामले की शिकायत बुधवार को धनबाद थाना में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ हाउसिंग कॉलोनी बरटांड़ के पास कैलाश अस्पताल की गली के सामने स्थित एक कपड़े की दुकान से खरीदारी कर अपनी गाड़ी की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों ने घटना को अंजाम दिया और हाउसिंग कॉलोनी की तरफ भाग गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखा था।
सोने की चेन तीन लाख रुपए की बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


