Dhanbad News: झरिया में 93वीं रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में
Dhanbad News: झरिया के प्राचीन पंचदेव मंदिर में 93वीं रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। समिति के संयोजक विष्णु त्रिपाठी ने सभी हिंदू और सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया है। पंडाल निर्माण, तोरणद्वार और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अंतिम परीक्षाओं के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए।

Dhanbad News: झरिया। मेन रोड स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर परिसर में 93वीं रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर रथ यात्रा संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के संयोजक विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि रथ यात्रा के सफल बनाने के लिए सभी हिंदू और सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से ही पंचदेव मंदिर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। बैठक के दौरान तोरणद्वार बनाने, झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड में भव्य पंडाल निर्माण कराने और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी सदस्य युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर अजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, जितेंद्र सर्राफ, विजय पांडे, नवीन बरनवाल, शैलेंद्र सिंह, अरिंदम बनर्जी, पार्थो प्रमाणिक, लल्लू झा, सुनील तुलस्यान, सुशांत सिंह, मुन्ना पांडे, सुजीत बरनवाल, चंदन गुप्ता, राजेश केशरी, मनोज केसरी और रवि अग्रवाल आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


