74th Birth Anniversary of Martyr Nirmal Mahato Celebrated in Jorapokhar जोड़ापोखर में शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जयंती मनी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad News74th Birth Anniversary of Martyr Nirmal Mahato Celebrated in Jorapokhar

जोड़ापोखर में शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जयंती मनी

जोड़ापोखर में शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जयंती मनाई गई। स्मारक समिति के अध्यक्ष कालीचरण महतो की अगुवाई में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शहीद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि अशेष सिन्हा ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 26 Dec 2024 01:34 AM
share Share
Follow Us on
जोड़ापोखर में शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जयंती मनी

जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा टाटा स्टील प्रोजेक्ट ऑफिस के निकट सोमवार को शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष कालीचरण महतो के नेतृत्व में शहीद की मूर्ति पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशेष सिन्हा ने कहा कि निर्मल महतो युवाओं के लिए प्रेरणा स्वरूप थे। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर झरखंड की विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। श्रद्धाजंलि देने वाले में आशीष सिन्हा, फरीद मल्लिक, राजा तूरी, जाहिद शेख, प्रमोद महतो, तरुण महतो, शैलेश तुरी, शकील अंसारी, प्रेम कुमार, कुलदीप महतो, दिलीप महतो आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।