ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादनावाडीह में घर से छह लाख नगद और गहने चोरी

नावाडीह में घर से छह लाख नगद और गहने चोरी

धनबाद थाना क्षेत्र की नावाडीह श्रीराम कुंज कॉलोनी में चोरों ने बीसीसीएलकर्मी राजकुमार सिंह के बंद घर से 86 हजार नगद समेत करीब साढ़े पांच लाख के गहने उड़ा लिए। शिमला बहाल में क्लर्क पद पर कार्यरत...

नावाडीह में घर से छह लाख नगद और गहने चोरी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 07 Dec 2017 02:08 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद थाना क्षेत्र की नावाडीह श्रीराम कुंज कॉलोनी में चोरों ने बीसीसीएलकर्मी राजकुमार सिंह के बंद घर से 86 हजार नगद समेत करीब साढ़े पांच लाख के गहने उड़ा लिए। शिमला बहाल में क्लर्क पद पर कार्यरत राजकुमार सिंह शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपने पत्नी-बच्चों के साथ झरिया भूतगढ़िया गए थे।

पीड़ित ने धनबाद थाने में चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे पत्नी रिंकू सिंह और पुत्र रिशव सिंह के साथ शादी में गए थे। रात में तबीयत बिगड़ने पर पूरा परिवार झरिया में ही रह गया। दूसरे दिन जब लौटे, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर कमरे के भी ताले टूटे थे। आलमारी और लॉक से गहने गायब थे। घर के अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे। चोरी की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी जयश्री कुजूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम ने भी शाम में घटनास्थल का जायजा लिया। 86 हजार रुपए नगद, 600 ग्राम की चांदी की कमरधनी, तीन सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, सोने का झूमका, मंगटिका, नथिया, तीन टॉप, छह जोड़ी सोने की चूड़ी सहित चांदी के कई जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा राजकुमार के वोटर, आधार, पैन समेत अन्य कार्ड भी चोरी हो गए। चोरों ने राजकुमार की संपत्ति के साथ उनके परिवार की यादों पर भी डाका डाला। गहनों के रूप में चोर तीन पीढ़ियों की निशानी अपने साथ ले गए। रामकुमार की वृद्ध मां और उनकी पत्नी के जेवर उड़ाए ही, साथ ही उनकी बिटिया की शादी के लिए बने गहनों पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें