जियलगोरा में 54 वां वार्षिक मानस महाधिवेशन शुरू

Apr 04, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

जोड़ापोखर में 54वें वार्षिक मानस महाधिवेशन की शुरुआत शुक्रवार से हुई। यह 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास मानस मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह नवाहन परायण और शाम को प्रियंका पाण्डेय द्वारा संगीतमय राम कथा प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण उत्सव भी मनाए जाएंगे।

जियलगोरा में 54 वां वार्षिक मानस महाधिवेशन शुरू

जोड़ापोखर। मानस सत्संग समिति जियलगोरा, डिगवाडीह की ओर से 54वें वार्षिक मानस महाधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम जियलगोरा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास मानस मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। महाधिवेशन के दौरान प्रतिदिन सुबह परायणाचार्य अनिल पाठक वाचस्पति के सानिध्य में नवाहन परायण और मंदिर परिक्रमा की जाएगी। वहीं, हर दिन शाम 7 बजे से वाराणसी की प्रसिद्ध कथावाचक प्रियंका पाण्डेय (मानस गंगा) द्वारा संगीतमय राम कथा प्रस्तुत की जाएगी। नव परायण के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद 4 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव, 5 अप्रैल को सीता-राम विवाह उत्सव, 9 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ और 11 अप्रैल को प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।