52-Year-Old Shakuntala Devi Injured in Bike Accident in Jharia बाइक से गिरकर झरिया की महिला घायल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad News52-Year-Old Shakuntala Devi Injured in Bike Accident in Jharia

बाइक से गिरकर झरिया की महिला घायल

धनबाद में रविवार सुबह 11 बजे 52 वर्षीय शकुंतला देवी बाइक से गिर गईं। उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की कमर में चोट आई है। परिजनों के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ बाजार...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 30 Dec 2024 02:15 AM
share Share
Follow Us on
बाइक से गिरकर झरिया की महिला घायल

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बाइक से गिर कर रविवार की सुबह 11 बजे झरिया की 52 वर्षीया शकुंतला देवी घायल हो गईं। उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। महिला की कमर में चोट आई है। परिजनों के अनुसार शकुंतला देवी अपने बेटे के साथ बाइक से बाजार जा रही थीं। घर के सामने वह बाइक पर बैठ रही थीं। इस दौरान बाइक आगे बढ़ गई और वे जमीन पर गिर गईं। घटना में उनकी कमर में अंदरूनी चोट आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।