Dhanbad News: बाघमारा में मंगल पाठ के साथ 51वां भादो महोत्सव शुरू
Dhanbad News: श्रीश्री राणी सती दादी मंदिर बाघमारा में 51 वें भादो महोत्सव का शुभारंभ भव्य मंगल पाठ के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं भाग लीं। संगीता सिंघानिया की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। दूसरे दिन में मंगल आरती और विशेष पूजा का आयोजन होगा। महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।

Dhanbad News: श्रीश्री राणी सती दादी मंदिर बाघमारा में गुरुवार को दो दिवसीय 51 वें भादो महोत्सव का शुभारंभ भव्य मंगल पाठ के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रसिद्ध पाठ वाचिका संगीता सिंघानिया की टीम ने सुमधुर भजनों के साथ राणी सती दादी का मंगल पाठ किया। इस दौरान धोयो धोयो अंगना में आओ मारी दादी जी... सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूम उठे। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह मंगल आरती, दादीजी की विशेष पूजा, ज्योत, सवामनी भोग व छप्पन भोग का आयोजन होगा। दोपहर चार बजे टाटा के प्रसिद्ध भजन गायक रोहित गुलाटी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
रात्रि में महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने में दादी जी सेवा समिति के महेश सर्राफ, रतन पटवारी, सुभाष अग्रवाल, सोनू शर्मा, रितेश अग्रवाल, मोनू पटवारी, सज्जन पटवारी, राजू पोदार व तरुण कुमार शाह सक्रिय रहे।


