ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादविवादों में फंसी 48 करोड़ की नगर निगम की नई बिल्डिंग

विवादों में फंसी 48 करोड़ की नगर निगम की नई बिल्डिंग

बिरसा मुंडा के समीप 48 करोड़ की लागत से बन रही नगर निगम की नई बिल्डिंग विवादों में फंस गई है। स्थानीय रैयत ने लगभग एक एकड़ जमीन पर अपना दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर कर दी...

विवादों में फंसी 48 करोड़ की नगर निगम की नई बिल्डिंग
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 21 Feb 2020 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

बिरसा मुंडा के समीप 48 करोड़ की लागत से बन रही नगर निगम की नई बिल्डिंग विवादों में फंस गई है। स्थानीय रैयत ने लगभग एक एकड़ जमीन पर अपना दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। नगर आयुक्त ने जमीन की जांच होने तक संवेदक को काम बंद करने का आदेश दिया है।

गुरुवार को नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने निगम के नए भवन निर्माण स्थल पहुंचकर कागजों की जांच की। नगर निगम की ओर से धनबाद अंचल को पत्र लिखकर जमीन के कागज की जांच करने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने तबतक काम बंद करने को कहा है। बिरसा मुंडा पार्क के समीप रहने वाले धीरे महतो ने प्लॉट नंबर 909, 757, 1690, 1691 पर अपना दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने नगर निगम को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

2.33 एकड़ जमीन की मिली है एनओसी

नगर निगम को अंचलाधिकारी से 2.33 एकड़ गैर आबाद जमीन की एनओसी मिली है। निगम की ओर से इसके निर्माण का काम तेजी से चल रहा था। याचिका दाय करनेवाले ने इसी जमीन के एक एकड़ हिस्से पर अपना दावा किया है। इधर नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कहा कि सीओ ऑफिस से एनओसी के बाद ही काम किया जा रहा है। रैयता का दावा पीछे के हिस्से की जमीन का है। अगर जांच में उसका दावा सही पाया गया, तो उतनी जगह छोड़कर निर्माण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें