ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबिजली चोरी में 46 लोग पकड़े गए, छह लाख का जुर्माना लगाया

बिजली चोरी में 46 लोग पकड़े गए, छह लाख का जुर्माना लगाया

चोरी से बिजली जलाते 46 लोग पकड़े गए। सभी पर कुल मिलाकर पांच लाख 97 रुपए का जुर्माना लगाया। गुरुवार को धनबाद एरिया बोर्ड के निर्देश पर धनबाद,...

बिजली चोरी में 46 लोग पकड़े गए, छह लाख का जुर्माना लगाया
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 18 Aug 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चोरी से बिजली जलाते 46 लोग पकड़े गए। सभी पर कुल मिलाकर पांच लाख 97 रुपए का जुर्माना लगाया। गुरुवार को धनबाद एरिया बोर्ड के निर्देश पर धनबाद, गोविंदपुर, झरिया व  निरसा डिवीजन क्षेत्र के 241 जगहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी पकड़े गए जो पूर्व में चोरी से बिजली जलाते  पकड़े गए थे। वैसे लोगों पर दोगुना जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। छापेमारी का नेतृत्व अपने-अपने क्षेत्र के सहायक अभियंता व जेई कर रहे थे। पुलिस बल काफी संख्या में मुस्तैद दिखे। छापेमारी अभियान को देख अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ था। कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने बताया कि धनबाद में 15, गोविंदपुर में 4, निरसा में 12 झरिया डिवीजन में 15 लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें