क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप शुरू
धनबाद में इंडियन योगा फेडरेशन के तत्वावधान में 43वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 800 खिलाड़ी और 100 ऑफिशियल भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में...

धनबाद, मुख्य संवाददाता इंडियन योगा फेडरेशन के तत्वावधान में धनबाद जिले में पहली बार 43वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल आमाघाटा गोविंदपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता करण एवं योग झारखंड के चेयरमैन रितेश शर्मा, उपाध्यक्ष ओम शर्मा, अनुराग शर्मा, इंडियन योग फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा, महासचिव मृणाल क्रांति चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष मीनमोय सहाय ने किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 800 खिलाड़ी व 100 ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में योग पर आधारित कार्यक्रम धनबाद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की। अतिथियों समेत अन्य ने योग खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।