43rd National Yoga Asana Championship 2024 Held in Dhanbad with Over 800 Participants राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के करतब देख दर्शक हैरान, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad News43rd National Yoga Asana Championship 2024 Held in Dhanbad with Over 800 Participants

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के करतब देख दर्शक हैरान

धनबाद में इंडियन योगा फेडरेशन के अंतर्गत 43वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने अद्भुत योग आसनों का प्रदर्शन किया। झारखंड, बंगाल और कर्नाटक के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 30 Dec 2024 01:55 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के करतब देख दर्शक हैरान

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। इंडियन योगा फेडरेशन के तत्वावधान में धनबाद में पहली बार 43वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने योग के हैरतअंगेज आसन दिखाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। झारखंड, बंगाल, कर्नाटक के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गोविंदपुर के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल आमघाटा में 28 से 30 दिसंबर तक 43वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में देश भर से 800 खिलाड़ी और 100 के करीब ऑफिशल आएंगे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में झारखंड से उज्ज्वल पंडित व धनबाद पब्लिक स्कूल के निखिल राज, मयंक कुमार, मानस, उज्ज्वल कुमार, बालिका वर्ग में एड्रिजा पाल, शताक्षी, दीपिका ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इंडियन योग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा, महासचिव मृणाल क्रांति चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष मीनमोय सहाय ने झारखंड के क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और मेजबान झारखंड की टीम ने भाग लिया। यह जानकारी योग झारखंड के महासचिव अरविंद कुमार ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।