जिला एथलेटिक्स मीट आज से बिरसा मुंडा स्टेडियम में
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद में जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 40वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की घोषणा की गई। प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी और सुबह 6.30 बजे शुरू होगी। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा करेंगे।

धनबाद। जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बिरसा मुंडा स्टेडियम हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 40वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सोमवार से बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगी। जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सुबह 6.30 बजे से प्रारंभ होगी। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता का समापन 30 जून को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा करेंगे। बैठक में संघ की अध्यक्ष किरण रानी नायक, सुनील मिश्रा, प्रदीप घोष, सरफराज खान, जयराम भगत, बिनोद राउत, तारकनाथ दास, राणा प्रताप सिंह, राजेश राम, अनिकेत दुबे, गौतम कुमार महतो, अंशु कुमार, मिथलेश कुमार, सौरव कुमार उपस्थित थे।
इसकी जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बंधन टोप्पो ने दी।


