ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपारा 40 डिग्री, चिलचिलाती धूप से शहरवासी परेशान

पारा 40 डिग्री, चिलचिलाती धूप से शहरवासी परेशान

लगतार चौथे दिन मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप व लू के कारण शहरवासी परेशान...

पारा 40 डिग्री, चिलचिलाती धूप से शहरवासी परेशान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 28 Apr 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद मुख्य संवाददाता

लगतार चौथे दिन मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप व लू के कारण शहरवासी परेशान रहे। बुधवार को भी 39 से 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 29 अप्रैल से मौसम में बदलाव होना शुरू होगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 30 अप्रैल को बारिश का अनुमान है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। इसके तत्पश्चात अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान घटेगा। 28 अप्रैल को धनबाद व उत्तर पूर्वी तथा दक्षिणी भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। शेष भाग में आसमान साफ रहेगा। 29 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। एक अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

संभावित तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

28 अप्रैल 41 22

29 अप्रैल 39 24

30 अप्रैल 38 24

एक मई 37 24

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े