Dhanbad News: बच्ची ने निगला चुंबक का टुकड़ा
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में चार वर्षीय बच्ची ने खेल-खेल में चुंबक का टुकड़ा निगल लिया। बच्ची की माँ उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे सर्जरी विभाग में भेजा गया। हालांकि, उस समय कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। परिजनों को बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता है।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कुसुम विहार निवासी चार वर्षीया बच्ची ने खेल-खेल में चुंबक का टुकड़ा निगल लिया। सोमवार की शाम चार बजे बच्ची की मां उसे लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मेन बिल्डिंग स्थित ओपीडी पहुंची। बच्ची को पीजी ब्लॉक स्थित ईएनटी ओपीडी भेजा गया। जांच के बाद ईएनटी ओपीडी से उसे वापस मेन बिल्डिंग के सर्जरी विभाग में भेज दिया गया। सर्जरी विभाग में उस समय कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। जूनियर डॉक्टरों ने बच्ची को देखा, लेकिन तत्काल इलाज नहीं किया गया। बच्ची को मंगलवार की सुबह दोबारा अस्पताल बुलाया गया। घटना के बाद परिजन बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


