ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाद'कोयला चोरी रोकने को वे-ब्रिज को प्राथमिकता'

'कोयला चोरी रोकने को वे-ब्रिज को प्राथमिकता'

धनबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत स्लोगन के साथ बीसीसीएल में 31 अक्तूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत...

धनबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत स्लोगन के साथ बीसीसीएल में 31 अक्तूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत...
1/ 2धनबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत स्लोगन के साथ बीसीसीएल में 31 अक्तूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत...
धनबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत स्लोगन के साथ बीसीसीएल में 31 अक्तूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत...
2/ 2धनबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत स्लोगन के साथ बीसीसीएल में 31 अक्तूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 01 Nov 2022 02:21 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत स्लोगन के साथ बीसीसीएल में 31 अक्तूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत हुई। दीप प्रज्वलन और सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर मुख्य सतर्कता अधिकारी कुमार अनिमेष ने कहा कि कोयला चोरी रोकने और पारदर्शी तरीके से क्वार्टर आवंटन पर सतर्कता विभाग ने जोर दिया है। कोयलो चोरी रोकने को वे-ब्रिज को प्राथमकता दी जाएगी। गोविंदपुर एरिया में इसी सप्ताह से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। पूरे बीसीसीएल में 50 वे-ब्रिज स्थापित किए जाएंगे। ऑनलाइन क्वार्टर आवंटन का भी निर्देश है। निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश को भी पढ़कर सुनाया। निदेशक (तकनीकी/(योजना व परियोजना) उदय अनंत कावले ने उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा। वहीं वरिष्ठ सलाहकार (कार्मिक) पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पढ़ा। मुख्य सतर्कता अधिकारी कुमार अनिमेष ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का संदेश सुनाया। सतर्कता जागरुकता सप्ताह पर कंपनी के निदेशक मंडल ने सतर्कता विभाग की पत्रिका चेतना और विभिन्न सूचना, आदेश और परिपत्रों के सार-संग्रह के रूप में ई-कॉम्पेंडियम का विमोचन किया। मुख्य सतर्कता अधिकारी ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह न करना अथवा काम में देर करना भी एक तरह का भ्रष्टाचार है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी को जनहित की भावना के साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करना चाहिए। अंत में कंपनी के उच्चाधिकारियों ने सतर्कता संदेश लिखे हुए गुब्बारे हवा में उड़ाए और सतर्कता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महाप्रबंधक (सतर्कता) सतेन्द्र कुमार ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें