Dhanbad News: भागा श्री नागदेवी देव स्थानम में भजनों पर झूमे भक्त
Dhanbad News: भागा मोड़ स्थित श्री नागदेवी देव स्थानम में दो दिवसीय 34वां श्री नाग पंचमी महोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में गणेश पूजन, गौ माता का पूजन, हवन-पूजन और भजन कीर्तन शामिल थे। धनबाद सांसद और विधायक ने भी भाग लिया। भक्तों ने विभिन्न भजनों के साथ महोत्सव का आनंद लिया।

Dhanbad News: भागा मोड़ स्थित श्री नागदेवी देव स्थानम में रविवार को दो दिवसीय 34वां वार्षिक श्री नाग पंचमी महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गणेश पूजन से हुई, जिसमें यजमान श्याम सुंदर अग्रवाल-प्रतिमा अग्रवाल और वैभव अग्रवाल-रूपल अग्रवाल बैठे। इसके बाद 11 गौ माता का पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इसमें रमेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
धार्मिक अनुष्ठान
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए हवन-पूजन में यजमान पीयूष अग्रवाल-शर्मिका अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल-किरण देवी अग्रवाल सहित भक्तों ने विश्व कल्याण के लिए आहुति दी। धनबाद सांसद ढुलू महतो, जमसं बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी दरबार में सिर झुकाया। शाम को महामाई की अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई।
भजन कीर्तन
भजन कीर्तन में गौतम राठौर ने 'सावन की पंचमी का शुभ उत्सव आता है...', राजू सिंह अनुरागी ने 'नागों वाली अम्मा तुमको आना होगा...', पंकज सांवरिया ने 'अम्मा को मना लो हर काम बन जाएगा...' और इंडियन आइडल के अभिषेक कुमार ने 'मां तेरे दरबार की निराली बात है...' जैसे भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, अनिल खेमका, श्यामसुंदर मोदी, अमित अग्रवाल और रोहित जाजोदिया सहित कई श्रद्धालु जुटे हैं।

