Dhanbad News: श्री नागदेवी देव स्थानम में श्री नागपंचमी महोत्सव संपन्न
Dhanbad News: भागा मोड़ स्थित श्री नागदेवी देव स्थानम में 34वां वार्षिक नागपंचमी महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव में महामाई की मंगला आरती, पंचामृत अभिषेक और कन्याओं का पूजन किया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें गायक अजय शर्मा की प्रस्तुति शामिल थी। आयोजन के सफल होने में कई व्यक्तियों का योगदान रहा।

Dhanbad News: भागा मोड़ स्थित श्री नागदेवी देव स्थानम में आयोजित दो दिवसीय 34वां वार्षिक श्री नागपंचमी महोत्सव सोमवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन ब्रह्ममुहूर्त में महामाई की मंगला आरती के बाद श्री नारायण स्वामी का पंचामृत व गंगाजल से महाअभिषेक किया गया। दोपहर में नौ कन्याओं का पूजन कर भोग लगाया गया। इसके बाद आचार्य पंडित अजय शर्मा के सान्निध्य में विशेष कालसर्प दोष निवारण महापूजन हुआ। शाम को आयोजित भजन संध्या में कोलकाता से आए गायक अजय शर्मा, पूजा ओझा और सुमन दुबे ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात छप्पन भोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अनिल खेमका, श्यामसुंदर मोदी, मुरारी अग्रवाल, भारत विशाल सिंह, अमर विशाल सिंह, रवि मिश्रा, नील रतन जाजोदिया, अमित अग्रवाल, खीरू जोशी, रामरेन्द्र मिश्रा और रोहित जाजोदिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।


