सिंदरी भाजपा कार्यालय में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
सिंदरी में भाजपा कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई एक महान महिला शासक थीं, जिन्होंने समाज कल्याण और धार्मिक धरोहरों को बचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

सिंदरी,प्रतिनिधि। सिंदरी नगर भाजपा कार्यालय में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर एक महान महिला शासक थीं। उन्होंने समाज कल्याण और धार्मिक धरोहरों को बचाने के लिए ऐतिहासिक काम किए। उनका जीवन सेवा और सुशासन की सीख देता है। इस मौके पर पूर्व ग्रामीण जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, विजय सिंह, रवि कुमार, अरविंद सिंह, राजेश चौधरी, सूरज कुमार, संजय गुप्ता और रमेश कुमार उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें:धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


