वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने लीग मैच में जीत दर्ज की
धनबाद में चल रही 25वीं सीनियर डिवीजन अंतर क्लब वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने जीत हासिल की। उन्होंने एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब को हराया। महिलाओं के मुकाबले में आईटीआई ने जामाडोबा स्पोर्टिंग क्लब को हराया। मुख्य अतिथि राघव कुमार रश्मि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से वॉलीबॉल स्टेडियम में चल रही 25वीं सीनियर डिवीजन अंतर क्लब विजन बरारी वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप में वॉलीबाल कोचिंग सेंटर ने जीत दर्ज की। दूसरे दिन के खेल में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब निरसा को 27-25, 25-23 , 24-26, 25-23 से हराया। दूसरे मुकाबले में आईटीआई ने तोपचांची स्पोर्टिंग क्लब को 25-22, 23-25, 25-19, 25-21 से हराया। महिलाओं के मुकाबले में आईटीआई महिला वॉलीबॉल टीम ने जामाडोबा स्पोर्टिंग क्लब को 25-22, 25-20 , 25-19 से हराया। मुख्य अतिथि सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व प्रशिक्षक राघव कुमार रश्मि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
यह जानकारी संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


