घनुडीह ओपी परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन
Feb 19, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
महाशिवरात्रि के अवसर पर घनुडीह ओपी परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। स्थानीय भजन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से हो रहा है। गुरुवार को हवन और भंडारे का आयोजन होगा। मौके पर ओपी प्रभारी पंकज कुमार और संतोष कुमार उपस्थित थे।

अलकडीहा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह घनुडीह ओपी परिसर में बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। स्थानीय भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुवार को हवन के साथ आंखड हरि कीर्तन का समापन होगा। उसके बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। गौरतलब है कि पिछले 25 वर्षो से घनुडीह ओपी परिसर में महाशिवरात्रि उपलक्ष्य में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है। मौके पर घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


