प्रेम प्रसंग में वीडियो बनाते हुए युवक ने पी लिया जहर, मौत

Nov 17, 2025 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झरिया में पांडेबेरा पोखरिया के समीप एक युवक तुषार सिंह का शव मिला, जिसकी पहचान बोकारो थर्मल निवासी के रूप में हुई। तुषार ने एक वीडियो में आत्महत्या की बात कही थी। परिजनों के अनुसार, वह एक युवती से प्रेम संबंध में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेम प्रसंग में वीडियो बनाते हुए युवक ने पी लिया जहर, मौत

झरिया/अलकडीहा, हिटी घनुडीह ओपी क्षेत्र के पांडेबेरा पोखरिया के समीप घनी झाड़ियों के बीच रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान बोकारो थर्मल के गोविंदपुर निवासी राजन सिंह के पुत्र तुषार सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई। युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह आत्महत्या की बात कह रहा है। घनुडीह की एक युवती से उसके प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव मिलने की खबर पर मौके पर आसपास सैकड़ों लोग पहुंचे। शव से दुर्गंध आ रही थी।

शव को देखकर लग रहा है था कि उसकी मौत तीन से चार दिन पूर्व हुई होगी। सूचना मिलते ही घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता राजन सिंह, मां राधा देवी, बहन रेशमी देवी पांडेबेरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि तुषार 11 नवंबर से घर से गायब था। इसकी शिकायत बोकारो थर्मल थाना में की गई थी। -- वायरल वीडियो में जहर पीते दिखा तुषार दूसरी तरफ तुषार की आत्महत्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पूर्व उसने खुद वीडियो बनाया। इसमें दिख रहा है कि वह एक बोतल में चूहा मारने वाली दवा डालकर पी गया। इसके बाद उसने बैग और कपड़े पर पेट्रोल डालकर जला दिया। वीडियो में तुषार कह रहा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। वह काफी परेशान है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। --- घनुडीह की युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग परिजनों का कहना है कि घनुडीह के पांडेबेरा की एक युवती से तुषार का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता और मामा ने ही तुषार की हत्या की है। राजन सिंह ने पुलिस को बताया कि तुषार ओड़िशा के झारसुगुड़ा में एक निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। 11 नवंबर को घर से छत्तीसगढ़ में नौकरी करने के लिए कह कर निकला था। काफी खोजबीन के बाद 11 नवंबर को बोकारो थर्मल में लिखित शिकायत दी थी। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोबाइल में वह अक्सर उस युवती से बात करता था। उसकी तस्वीर भी मोबाइल में है। लड़की के पिता और मामा धमकी देते थे। 12 नवंबर को पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में तुषार का मोबाइल लोकेशन झरिया घनुडीह दिखा रहा था। तुषार का शव मिलने के मामले में पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। आत्महत्या है या हत्या इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी। पंकज कुमार, प्रभारी, घनुडीह ओपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।