नगर निगम का लिंक फेल रहने के बावजूद 22 लाख की वसूली
नगर निगम का लिंक लगातार फेल रहने की वजह से लोग परेशान हैं। प्रॉपटी टैक्स में सरकार द्वारा दी जा रही छूट के आखिरी दिन भी लिंक फेल...
नगर निगम का लिंक लगातार फेल रहने की वजह से लोग परेशान हैं। प्रॉपटी टैक्स में सरकार द्वारा दी जा रही छूट के आखिरी दिन भी लिंक फेल रहा। लिंक के आने-जाने के बीच निगम में 22 लाख रुपए का प्रॉपटी टैक्स जमा हुआ। निगम में लंबी कतार लगी रही।
राज्य सरकार ने 30 जून तक प्रॉपटी टैक्स जमा करने पर 5-10 प्रतिशत की छूट निर्धारित की थी। आखिरी दिन छूट का लाभ लेने के लिए नगर निगम के टैक्स काउंटर में लंबी कतार लगी रही। लेकिन सुबह से ही लिंक का आना-जाना लगा रहा। उमस भरी गर्मी में कतार में खड़े लोग परेशान हो गए। देर शाम सात बजे तक नगर निगम में टैक्स जमा करने के लिए लोग कतार में दिखे। निगम के सभी पांचो अंचल में आखिरी दिन टैक्स काउंटर खोलकर टैक्स जमा लिए गए। जबकि सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को हूल दिवस की छुट्टी थी।