अस्पताल प्रबंधक के लिए वैकेंसी, 10 से आवेदन

Mar 07, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के लिए 201 अस्पताल प्रबंधक की वैकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी और अंतिम तिथि 30 मार्च है। चयनित उम्मीदवारों को 41 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। योग्यता में अस्पताल प्रबंधन में डिप्लोमा या मास्टर डिग्री और तीन साल का अनुभव अनिवार्य है।

अस्पताल प्रबंधक के लिए वैकेंसी, 10 से आवेदन

धनबाद, मुख्य संवाददाता। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने धनबाद समेत राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य के लिए अस्पताल प्रबंधक (हॉस्पिटल मैनेजर) की वैकेंसी जारी की है। राज्यभर के लिए कुल 201 वैकेंसी हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी। अंतिम तिथि 30 मार्च है। चयनित को 41 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। यह नियुक्ति संविदा आधारित है। जानकारों का कहना है कि जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सदर अस्पताल और आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं। वर्तमान में छह अस्पताल प्रबंधक कार्यरत हैं। धनबाद में अनुमंडल अस्पताल नहीं है।

इस बाबत जिला स्वास्थ्य विभाग को राज्य मुख्यालय के निर्देश का इंतजार है। जिले को यह जानकारी नहीं है कि कितने अस्पताल प्रबंधकों की पोस्टिंग धनबाद में की जाएगी। क्या है अर्हता: पूर्व में निकाली गई वैकेंसी रद्द कर दी गई थी। अब पुन: वैकेंसी निकाली गई है। अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक योग्यता में पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड हेल्थकेयर, एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट/ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन/पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री (एमपीएच) की अनिवार्यता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य व अस्पताल प्रशासन में न्यूनतम तीन वर्षों का अनुभव भी मांगा गया है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।