Dhanbad News: 187 कोयला अफसर बने महाप्रबंधक
Dhanbad News: 187 से अधिक कोयला अफसरों को मुख्य प्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर पदोनन्ति मिली। मंगलवार को कोल इंडिया की ओर से संजीव कुमार भारद्वाज, महाप्रबंधक, मानव संस

Dhanbad News: 187 से अधिक कोयला अफसरों को मुख्य प्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर पदोनन्ति मिली। मंगलवार को कोल इंडिया की ओर से संजीव कुमार भारद्वाज, महाप्रबंधक, मानव संसाधन एवं अधिकारी स्थापना के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया। 1,20,000-2,80,000 के वेतनमान पर अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति पाने वालों में कोल इंडिया के सभी अनुषंगी कंपनियों से कुछ न कुछ अफसर के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा 100 अफसर माइनिंग विभाग से महाप्रबंधक बने हैं। एक्सकैवेशन से 30 को पदोनन्ति मिली है। फाइनेंस से 16, मानव संसाधन से 14 के अलावा विधि, ई एंड एम, ई एंड टी, पर्यावरण आदि के अफसरों को भी प्रोन्नति दी गई है।बीसीसीएल,
मानव संसाधन विभाग के सुरेंद्र भूषण एवं डॉ कुमार शरत सिन्हा के साथ-साथ ई एंड एम के अशोक कुमार विद्यार्थी, एक्कैवेशन से तापस कर्मकार एवं माइनिंग से ब्रजेश कुमार पंत, दीपक कुमार सिंह, शरत कुमार बेहरा, मणिकांत पांडेय, प्रवीण कुमार, त्रिभुवन सिंह चौहान, काजल सरकार एवं सुनील कुमार पांजा महाप्रबंधक बने हैं।


