ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबंगाल से 400 मजदूरों को लेकर पहुंची 16 बसें

बंगाल से 400 मजदूरों को लेकर पहुंची 16 बसें

बंगाल से रविवार को तीसरे दिन 400 मजदूरों को लेकर 16 बसें धनबाद पहुंची। रात के आठ बजे बंगाल में फंसे धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों के लोगों को लेकर गोल्फ ग्राउंड...

बंगाल से 400 मजदूरों को लेकर पहुंची 16 बसें
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 11 May 2020 02:35 AM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल से रविवार को तीसरे दिन 400 मजदूरों को लेकर 16 बसें धनबाद पहुंची। रात के आठ बजे बंगाल में फंसे धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों के लोगों को लेकर गोल्फ ग्राउंड पहुंची। एक-एक सभी की स्क्रीनिंग की गई। जबकि धनबाद के लोगों को स्वाब लेने के लिए शिविर में रख लिया गया। स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज के लिए बसों से रात में ही भेज दिया गया। इधर, बंगाल जाने के लिए सुबह चार बजे से ही गोल्फ ग्राउंड के बाहर लगभग 150 लोग इंतजार में खड़े थे। इन्होंने कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करा रखा था लेकिन बस जाने की सूचना पाकर गोल्फ ग्राउंड पहुंच गए थे। कोई हावड़़ा तो कोई बर्दमान, कोई रानीगंज तो कोई आसनसोल का। विशेष अग्रह पर उनकी मेडिकल जांच करने के बाद सभी को बंगाल से आई स्टेट बस से वापस भेज दिया गया।

रांची से यात्रियों को लेकर पहुंची 11 बस

रांची हटिया से यात्रियों को लेकर 11 बसें धनबाद पहुंची। दरअसल वेल्लोर से रविवार को एक स्पेशल ट्रेल 12 सौ यात्रियों को लेकर हटिया स्टेशन पहुंची। इसमें धनबाद के 279 लोग सवार थे। धनबाद से उन्हें लाने के लिए 11 बसें गईं थीं। सभी यात्रियों को गोल्फ ग्राउंड लाया गया। यहां सभी की थर्मल स्क्रीनिंग से शरीर का तापमान मापा गया व अन्य स्वास्थ्य जांच के बाद स्वाब लेने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। गोल्फ ग्राउंड में कई लोगों को एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो कई लोगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। इसके अलावा रविवार को हजारीबाग, जामताड़ा, दुमका, बोकारो, रामगढ़ के लिए भी लोगों को लेकर बस रवाना हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें