ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबिनोद बिहारी महतो की 150 फीट ऊंची प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन 19 को

बिनोद बिहारी महतो की 150 फीट ऊंची प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन 19 को

बिनोद बिहारी महतो के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना होने के बाद अब जिले के तोपचांची में 150 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को विनोद विचार मंच के अध्यक्ष विधायक राजकिशोर महतो ने...

बिनोद बिहारी महतो की 150 फीट ऊंची प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन 19 को
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 17 Nov 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बिनोद बिहारी महतो के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना होने के बाद अब जिले के तोपचांची में 150 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को विनोद विचार मंच के अध्यक्ष विधायक राजकिशोर महतो ने कहा कि 150 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के पहले दयाबांस पहाड़ तोपचांची में रविवार को भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन दो बजे से शुरू होगा। इस मौके पर तोपचांची में ही सभा का आयोजन किया जाएगा। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के पहले बिनोद बिहारी महतो के जन्मस्थान बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा गांव के घर से मिट्टी ले जाई जाएगी। आजसू कार्यकर्ता व विनोद विचार मंच के स्वयं सेवक रन फॉर स्टैच्यू ऑफ रिवोल्यूशन का नारा देते हुए मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में बलियापुर से तोपचांची पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, विधायक राजकिशोर महतो, विधायक रामचंद्र साहिस, विधायक विकास मुंडा समेत अन्य मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, बीबीएमकेयू के प्रभारी हीरालाल महतो समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें