राजहरा में कोयला लोड मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, सात ट्रेनें रद्द
धनबाद रेल मंडल के डाल्टनगंज-गढ़वा के बीच राजहरा के पास गुरुवार की दोपहर कोयला लोड मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना से घटनास्थल पर रेल

धनबाद रेल मंडल के डाल्टनगंज-गढ़वा के बीच राजहरा के पास गुरुवार की दोपहर कोयला लोड मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना से घटनास्थल पर रेल पटरी और ओवरहेड तार में भारी क्षति हुई है। अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है जबकि डाउन लाइन मेल लाइन से ट्रेनें चल रही हैं। दुर्घटना के कारण इस रूट की सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चल रही हैं। कई ट्रेनों को बीच के स्टेशन पर रोक कर आंशिक समापन भी किया गया है। लॉन्ग हॉल (तीन मालगाड़ी की 116 बोगियां एक साथ) अप लाइन से रिवर्सिवल लाइन पर जा रही थी।
इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मालगाड़ी की 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। बोगियां जमीन पर आ गईं। मालगाड़ी दोपहर 12.55 बजे कजरी स्टेशन से गुजरी थी। करीब सवा बजे राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी की 18वें से 32वें वैगन तक पटरी से उतर गए। जानकारी पाकर बरवाडीह से दुर्घटना राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। डीआरएम अखिलेश मिश्र सहित रेल अधिकारियों की टीम भी फौरन धनबाद से स्पेशल ट्रेन से राजहरा के लिए निकल गए। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय से भी विशेष ट्रेन से अधिकारियों की टीम राजहरा के लिए निकल चुकी है।----ये ट्रेनें हुईं रद्दबरवाडीह-चुनार पैसेंजरचुनार-बरवाडीह पैसेंजरबरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजरगोमो-चोपन पैसेंजरडेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजरडेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजरसासाराम-रांची इंटरसिटी (पांच जून को रद्द)----इन ट्रेनों का हुआ आंशिक समापनगोमो-बरवाडीह पैसेंजर बरकाकाना तक ही चलीचोपन-गोमो पैसेंजर (पांच जून को टोरी तक चलेगी)चोपन-रांची एक्सप्रेस (पांच जून को बरवाडीह तक चलेगी)वाराणसी-बरकाकाना मेमू गझंडी तक चलीबरकाकाना-वाराणसी मेमू (पांच जून को गझंडी सेचलेगी)---इन ट्रेनों का बदला रूटरांची-बनारस इंटरसिटी रांची, बोकारो, राजाबेड़ा, गोमो, गया होकर चलीहटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया होकर चलीरांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बरकाकाना, कोडरमा, गया होकर चलीपलामू एक्सप्रेस बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया होकरसंबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस गोमो, गया, डीडीयू होकर चलीहावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस धनबाद, गोमो, गया, गढ़वा
लेखक के बारे में
Ravikant Jhaशॉर्ट बायो : रविकांत झा पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता फील्ड में हूं। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद में चीफ रिपोर्टर की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं।
परिचय एवं अनुभव
रविकांत झा झारखंड के मीडिया जगत के एक जानेमाने नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 24 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के लिए क्राइम और रेलवे बिट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अखबार के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के लिए भी रविकांत रोचक व पठनीय कंटेंट देते रहते हैं। इनकी झारखंड की पत्रकारिता में गहरी पैठ है।
करियर का सफर
रविकांत झा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण धनबाद से की थी। रविकांत वर्ष 2010 तक दैनिक जागरण धनबाद के साथ रहे। जागरण में वे शिक्षा, लाइफ स्टाइल एंड एंटरटेनमेंट के साथ रेलवे और धर्म-अध्यात्म व समाज जैसों विषयों को कवर करते थे। यह वह दौर था जब कागजों और पैक्स से पत्रकारिता कंप्यूटर और ई-मेल पर शिफ्ट हो रहा था। वर्ष 2010 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद का दामन थामा। वर्ष 2010 में मीडिया जगत में न्यू मीडिया का अंकुरण हो चुका था। हिन्दुस्तान में रहते उन्होंने क्राइम और रेलवे जैसी बिट पर अपनी गहरी पहचान बनाई। न्यू मीडिया के साथ तालमेल बैठाते हुए वे प्रिंट के साथ-साथ ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए भी बेहतर सामग्री दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.COM (एकाउंट्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर में भी डिग्री कोर्स किया है। पत्रकारिता में रहते कई कानूनी कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं। पत्रकारिता की अचार संहिता की बारीकी समझ है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) की कार्यशाला में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनबाद के साथ-साथ झारखंड के अपराध और अपराधियों के क्रोनोलॉजी से वे वाकिफ हैं।
विशेषज्ञता
क्राइम (सामान्य अपराध के साथ-साथ सीबीआई, ईडी, सीआईडी, रेल क्राइम व नक्सल गतिविधि)
रेलवे (रेलवे में ईस्टर्न जोन की हर छोटी-बड़ी गतिविधि)
पैनल डिस्कशन का पेशेवर तरीके से संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


