कतरास, गोमो, पारसनाथ सहित धनबाद मंडल के 15 स्टेशन होगें हाईटेक

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

अमृत भारत स्टेशन योजना से धनबाद मंडल के गोमो, कतरासगढ़, पारसनाथ सहित 15 स्टेशनों को पुर्नविकसित किया जाएगा। बेहतर एवं अत्याधुनिक स्टेशन भवन एवं...

कतरास, गोमो, पारसनाथ सहित धनबाद मंडल के 15 स्टेशन होगें हाईटेक

धनबाद, कार्यालय संवाददाता
अमृत भारत स्टेशन योजना से धनबाद मंडल के गोमो, कतरासगढ़, पारसनाथ सहित 15 स्टेशनों को पुर्नविकसित किया जाएगा। बेहतर एवं अत्याधुनिक स्टेशन भवन एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार व निर्माण का शिलान्यास छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सभी स्टेशन पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे हो जाएगी, जिसमें सांसद, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। दिन के 11 बजे पीएम योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प

गोमो, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, पारसनाथ, नगर उंटारी, गढ़वा टाउन, पहाड़पुर, हजारीबाग रोड, कोडरमा जंक्शन, लातेहार, डालटेनगंज, गढ़वा रोड, बरकाकाना, रेणुकूट और चोपन।

हाई लेवल प्लेटफॉर्म और उन्नत प्रवेश द्वार से सजेगा स्टेशन

डीआरएम ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाएगा। स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास होगा। सुविधाएं बढ़ेंगी। इनमें उन्नत प्रवेश द्वार, 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज, स्टेशन भवन और आसपास यातायात संचालन में सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, यात्री शेड के साथ हाई लेवल प्लेटफॉर्म, आंतरिक सज्जा, प्रतीक्षालय में सुधार और शौचालय में सुधार एवं अच्छी गुणवत्ता का फर्नीचर शामिल हैं। सभी स्टेशनों का लुक अलग-अलग होगा। स्टेशनों के पुर्नविकास में स्थानीय कला संस्कृति को तरजीह दी जाएगी। उसी अनुरूप भवन निर्माण होगा। प्रेस वार्ता में एडीआरएम आशीष झा और विनीत कुमार के अलावा सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार उपस्थित थे।

गोमो स्टेशन में खर्च होंगे 32.40 करोड़

गोमो, प्रतिनिधि। 32.40 करोड़ रुपए की लागत से गोमो स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसमें प्लेटफार्म नंबर एक और दो का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यात्रियों के लिए सभी आधुनिक तकनीक से गोमो स्टेशन को विकसित किया जाएगा। गोमो प्लेटफॉर्म पर फिलहाल 6 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज है। अब इसे 12 मीटर चौड़ा एक नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को गोमो में सीवाईएम संजीत कुमार ने पत्रकारों को दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad Newsकतरास, गोमो, पारसनाथ सहित धनबाद मंडल के 15 स्टेशन होगें हाईटेक