बिहार से आई बुंदेला बस में 14 सौ किलो नकली पनीर और 90 किलो घी बरामद
बिहार से धनबाद पहुंची बुंदेला बस से 14 सौ किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। पनीर और घी के नकली होने की पुष्टि स्टार्च टेस्ट से हुई। सभी नकली खाद्य सामग्री जब्त कर ली गई है।

बिहार से धनबाद पहुंची बुंदेला बस से 14 सौ किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद किया गया है। गुप्त सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर गुरुवार की अलसुबह तीन बजे बस स्टैंड में छापेमारी की गई। पुलिस टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने दबिश दी। बुंदेला बस से 14 सौ किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी (छह टीन) बरामद किया गया। मौके पर ही स्टार्च टेस्ट किया गया, जिसमें पनीर और घी के नकली होने की पुष्टि हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी नकली खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया है।
बस (बीआर 21पी 3632) को जब्त कर थाने को सौंप दिया गया, जबकि बस के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में बताया कि सभी पनीर पटना व बख्तियारपुर से धनबाद जिले में लग्न के समय एवं त्योहारों के अवसर पर खपाने के लिए लाया गया था।पहले भी बुंदेला बस से जब्त नकली पनीर व खोयापिछले वर्ष 23 जुलाई 2025 को डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने पूजा टॉकीज और रांगाटांड़ के पास छापेमारी कर 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोया, 25 किलो लड्डू और 25 किलो पेड़ा जब्त किया था। बसों से यह खाद्य सामग्री बिहार से धनबाद लाई गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


