इंजीनियर की पहरेदारी में डाले गए 11 करोड़ के टेंडर
धनबाद। धनबाद नगर निगम में 11 करोड़ रुपए की 55 विकास योजनाओं के लिए बुधवार को टेंडर डाले गए। किसी हो-हंगामे से बचने के लिए नगर आयुक्त ने निगम गेट पर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 25 Aug 2022 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें
धनबाद। धनबाद नगर निगम में 11 करोड़ रुपए की 55 विकास योजनाओं के लिए बुधवार को टेंडर डाले गए। किसी हो-हंगामे से बचने के लिए नगर आयुक्त ने निगम गेट पर इंजीनियर को तैनात कर दिए थे। टेंडर डालने वाले ठेकेदारों की गेट पर पहले पेपर जांच की जा रही थी, उसके बाद ही उन्हें कार्यालय के अंदर जाने दिया जा रहा था। पिछले साल शहर में चलाए गए कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत आए आवेदनों के आधार पर नगर निगम ने 55 विकास योजनाओं का चयन किया था, जिसका बुधवार को टेंडर किया गया। विकास योजनाओं में सबसे अधिक सड़क और नाली की योजनाएं शामिल हैं। करीब 18 करोड़ की योजनाओं को तीन भागों में बांटकर टेंडर निकाला गया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
