ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादजेएससीए अंडर-19 क्रिकेट में जुटेंगे 10 जिले के खिलाड़ी

जेएससीए अंडर-19 क्रिकेट में जुटेंगे 10 जिले के खिलाड़ी

जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मुकाबले कल से धनबाद के टाटा डिगवाडीह स्टेडियम और जियलगोरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 10 जिले के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने...

जेएससीए अंडर-19 क्रिकेट में जुटेंगे 10 जिले के खिलाड़ी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 10 Feb 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मुकाबले कल से धनबाद के टाटा डिगवाडीह स्टेडियम और जियलगोरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 10 जिले के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने धनबाद आ रहे हैं।

धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि जियलगोरा स्टेडियम में सुबह साढ़े आठ बजे बीसीसीएल लोदना एरिया के महाप्रबंधक गोपाल दास निगम उद्घाटन करेंगे। एलीट ग्रुप में शामिल दस टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में पश्चिम सिंहभूम, जमशेदपुर, देवघर, खूंटी और धनबाद की टीमें हैं। ग्रुप बी में बोकारो, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ है। ग्रुप बी के मुकाबले बोकारो में खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल मैच बोकारो में खेला जाएगा।

धनबाद के मैच

10 फरवरी : जमशेदपुर बनाम देवघर (जियलगोरा स्टेडियम)

10 फरवरी : पश्चिम सिंहभूम बनाम धनबाद (डिगवाडीह स्टेडियम)

11 फरवरी : खूंटी बनाम पश्चिम सिंहभूम (जियलगोरा स्टेडियम)

11 फरवरी : जमशेदपुर बनाम धनबाद (डिगवाडीह स्टेडियम)

12 फरवरी : खूंटी बनाम धनबाद (जियलगोरा स्टेडियम)

12 फरवरी : पश्चिम सिंहभूम बनाम देवघर (डिगवाडीह स्टेडियम)

13 फरवरी : पश्चिम सिंहभूम बनाम जमशेदपुर ( जियलगोरा स्टेडियम)

13 फरवरी : देवघर बनाम खूंटी (डिगवाडीह स्टेडियम)

14 फरवरी : जमशेदपुर बनाम खूंटी (जियलगोरा स्टेडियम)

14 फरवरी : देवघर बनाम धनबाद (डिगवाडीह स्टेडियम)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें