ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाद1.8 करोड़ से लुबी सर्कूलर रोड का सौंदर्यीकरण करेगा निगम

1.8 करोड़ से लुबी सर्कूलर रोड का सौंदर्यीकरण करेगा निगम

शहर का लुबी सर्कूलर रोड को नगर निगम मॉडल इलाके के रूप में विकसित करेगा। एक करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर यहां जगह-जगही ग्रीन पैच बनाया...

1.8 करोड़ से लुबी सर्कूलर रोड का सौंदर्यीकरण करेगा निगम
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 27 Apr 2018 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर का लुबी सर्कूलर रोड को नगर निगम मॉडल इलाके के रूप में विकसित करेगा। एक करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर यहां जगह-जगही ग्रीन पैच बनाया जाएगा। इतना ही नहीं बैठने के लिए जगह-जगह पर बेंच लगेंगे और सड़कों के किनारे सभी दीवारें चकाचक होंगी। लुबी सर्कूलर रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले महीने से इसका काम भी शुरू हो जाएगा। हिल स्टेशन में मॉल रोड की तर्ज पर इसे डेवलप किया जा रहा है। नगर निगम बोर्ड ने काफी पहले इसके सौंदर्यीकरण की योजना पर मुहर लगाई थी।

हरे-हरे घांस और पौधे बढ़ाएंगे आकर्षण

इस सड़क पर जगह-जगह ग्रीन पैच का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उन पौधों को भी लगाया जाएगा, जिसके लिए अधिक मेंटेनेंस नहीं करना पड़ता है। साथ ही गार्डन लैंप लगाए जाएंगे। मॉर्निंग वॉकरों को ध्यान में रखकर फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें