धनबाद से कोयंबटूर तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

कोयंबटूर से धनबाद के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 मार्च को कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। इस नई ट्रेन को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

धनबाद से कोयंबटूर तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

कोयंबटूर से धनबाद के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक मार्च को कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। इस नई ट्रेन को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो फरवरी को इस ट्रेन को चलाने की औपचारिक घोषणा की थी। अब एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी। ट्रेन का नंबर भी सुपरफास्ट श्रेणी के अनुरूप रखा गया है। रूट की बात करें तो अमृत भारत एक्सप्रेस गोमो, पारसनाथ और गया होकर चलेगी। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक कनेक्शन मिलेगा। खासकर धनबाद से काटपाड़ी और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

नॉन एसी स्लीपर कोच

अमृत भारत एक्सप्रेस की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल नॉन एसी स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। यानी मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों को किफायती किराए में लंबी दूरी की यात्रा का मौका मिलेगा। रेलवे का उद्देश्य कम लागत में ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्लीपर बोगियां होंगी, जिनमें बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी।

क्या होगा शेड्यूल

संभावित शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन धनबाद से हर सोमवार और कोयंबटूर से हर गुरुवार को चलाई जा सकती है। हालांकि, नियमित संचालन की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उद्घाटन के बाद कुछ दिनों तक स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन होने की संभावना जताई जा रही है।

एक अहम कदम

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण और पूर्वी भारत के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम है। यात्रियों को अब लंबी दूरी तय करने के लिए कई ट्रेनों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई अमृत भारत एक्सप्रेस से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। यात्रियों को अब एक मार्च का बेसब्री से इंतजार है, जब इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन की सीटी धनबाद और कोयंबटूर के बीच गूंजेगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें