धनबाद में एनकाउंटर! प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने मार दी गोली

लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के दो गुर्गों को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार की रात 11 बजे पैर में गोली मारी। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास एनकाउंटर में घायल दोनों गुर्गों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया।

धनबाद में पुलिस ने दो अपराधियों को मारी गोली
धनबाद में पुलिस ने दो अपराधियों को मारी गोली

वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के दो गुर्गों को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार की रात 11 बजे पैर में गोली मारी। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास मुठभेड़ में घायल दोनों गुर्गों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान वासेपुर के नूरी रोड मस्जिद के पास रहने वाले इरफान अंसारी उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नाजिर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है।

पुलिस को मिली थी टिप

बरवाअड्डा पुलिस को जानकारी मिली कि प्रिंस खान के गुर्गे किसी जमीन कारोबारी से रंगदारी की रकम वसूलने के लिए पहुंच रहे हैं। बरवाअड्डा थाने की पेट्रोलिंग पार्टी उनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच निरंकारी चौक के पास बाइक पर बैठकर तीन लड़कों को जाते देखा गया। पुलिस को संदेह हुआ तो तीनों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की सक्रियता देख बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। आनन-फानन में भागने के दौरान प्रिंस खान के गुर्गों की बाइक पेट्रोलिंग वाहन से टकरा गई। तीनों फायरिंग की आड़ में भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरफान और नाजिर उर्फ नन्हे के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

गुर्गों से फोन पर गोपी कर रहा था बात : एसएसपी

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना के वक्त प्रिंस खान का बड़ा भाई गोपी खान गुर्गों से मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस ने घायलों के मोबाइल जब्त किए हैं। घटनास्थल पर अपराधियों की बाइक के बगल में शूटरों के हथियार भी गिरे मिले हैं। घटना की जानकारी पर रांची से फॉरेंसिक एंड साइंस लैब की टीम धनबाद के लिए रवाना हो गई है। एफएसएल की टीम घटनास्थल का जायजा लेगी। इधर, मौके से फरार तीसरे अपराधी की जानकारी के आधार पर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबाद में एनकाउंटर! प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने मार दी गोली