Hindi Newsझारखंड न्यूज़dhanbad farmers ai technology weather forecast pest management agriculture profit
धनबाद के किसानों के लिए वरदान बना AI, 11 भाषाओं में मिल रहे खेती और मौसम के सटीक समाधान

धनबाद के किसानों के लिए वरदान बना AI, 11 भाषाओं में मिल रहे खेती और मौसम के सटीक समाधान

संक्षेप:

धनबाद में एआई तकनीक के जरिए किसान मौसम, कीट प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर रहे हैं, जिससे खेती अधिक वैज्ञानिक, सुरक्षित और लाभदायक बन रही है।

Dec 23, 2025 08:38 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, अमन्या सुरेश। धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के किसानों के लिए एआई बहुत ही लाभदायक होता जा रहा है। एआई से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। एआई की मदद से किसान अब मौसम, बुआई, कीट प्रबंधन, फसल निगरानी और सरकारी योजनाओं से संबंधित सूचनाएं पहले से ज्‍यादा तेज, सटीक और स्थानीय स्तर पर हासिल कर पा रहे हैं।

खेत से लेकर बाजार तक कृषि सप्लाई चेन को मजबूत करने और किसानों के जोखिम को कम करने में एआई एक नई क्रांति साबित हो रहा है। शहर के धोखरा क्षेत्र के किसान विनोद रजक ने बताया कि एआई धनबाद के किसानों के लिए स्थानीय स्तर पर मौसम के आगमन की भविष्यवाणी करता है, जो बेहद अहम होता है, क्योंकि इसी के आधार पर वे अपनी फसल की बुआई, खेत की तैयारी और इनपुट उपयोग जैसी गतिविधियों की योजना बनाते हैं। उन्होनें यह भी कहा कि एआई से जुड़े इस प्रयोग से मौसम अनुमान न सिर्फ ज्‍यादा विश्वसनीय हो रहे हैं, बल्कि किसानों की जमीन पर वास्तविक बदलाव भी ला रहे हैं। साथ ही कई योजनाओं पर किसानों के सवालों का तुरंत जवाब देता है। यह 11 भाषाओं में उपलब्ध है और रोजाना सैकड़ों किसानों की मदद कर रहा है। अब तक 93 लाख से अधिक सवालों के जवाब यह प्लेटफॉर्म दे चुका है।

धोखरा के किसान विकास हेंब्रम ने बताया कि मौसम अनिश्चितता और जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों पर पड़ने वाले कीट हमलों से भारी नुकसान होता है। ऐसे में एआई ने किसानों और कृषि कार्यकर्ताओं को मोबाइल से कीटों की तस्वीर लेकर तुरंत पहचान करने और समाधान सुझाने में सक्षम बनाता है। आनेवाले समय में एआई किसानों की आय बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

मौसम, कीट, मिट्टी और फसल से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में मिलने से जोखिम कम होंगे और खेती अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और लाभदायक बनेगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।