झारखंड को प्रधानमंत्री की सौगात, अमृत भारत ट्रेन से जुड़ा देवघर; क्या रहेगा टाइम टेबल
आध्यात्मिक नगरी काशी (वाराणसी) और बाबा वैद्यनाथधाम (देवघर) सहित महानगर कोलकाता, सियालदह को एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई ट्रेन पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी एक नई दिशा देने का काम करेगी।

आध्यात्मिक नगरी काशी (वाराणसी) और बाबा वैद्यनाथधाम (देवघर) सहित महानगर कोलकाता, सियालदह को एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बनारस -सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई ट्रेन न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी एक नई दिशा देने का काम करेगी।
भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक करारा देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए इसे संताल परगना के रेल नेटवर्क में क्रांतिकारी कदम बताया है।
प्रमुख विशेषताएं और समय सारणी :
यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। जसीडीह स्टेशन पर इसका ठहराव क्षेत्र के श्रद्धालुओं और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा।
आगमन (सियालदह की ओर) :
यह ट्रेन जसीडीह स्टेशन पर सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी और सुबह 9:45 बजे सियालदह, कोलकाता पहुंच जाएगी।
वापसी (बनारस की ओर) :
शाम को यह ट्रेन सियालदह से 7:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात्रि 11:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
कम समय में बेहतर सुविधा के साथ पूरी होगी यात्रा
अब यात्री कम समय और बेहतर सुविधाओं के साथ इन धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत होगी जो बाबाधाम और काशी के बीच नियमित यात्रा करते हैं। साथ ही, सियालदह के लिए सुबह की कनेक्टिविटी मिलने से जसीडीह क्षेत्र के लोगों का कोलकाता जाना और भी सुगम हो जाएगा।
क्या कहना है सांसद का
सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा वैद्यनाथ के भक्तों को काशी विश्वनाथ से सीधे जोड़ने का अपना संकल्प पूरा किया है। अमृत भारत ट्रेन की यह सौगात देवघर और जसीडीह के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


