सोशल मीडिया विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Apr 22, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने अन्य युवकों के साथ मिलकर हमला किया। पीड़ित ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना में उसके चांदी के ब्रेसलेट और अन्य सामान भी लूटे गए।

सोशल मीडिया विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद में मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक ने इलाज के बाद थाना में आवेदन देकर कई लोगों पर हमला करने, गाली-ग्लौज और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। कुंडा थाना के चित्तोलोढ़िया गांव निवासी पीड़ित राज कुमार यादव ने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गर्मी के कारण सड़क पर टहल रहा था। उसी दौरान विपिन राणा नामक युवक लाइव आकर यादव समाज को गाली दे रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने मैसेज से उसके बारे में पूछा।

उसने अपने बारे में पूरी जानकारी दे दी। उसके बाद आरोपी कई युवकों को लेकर पहुंच गया और कथित तौर पर यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें करते हुए गाली-ग्लौज करने लगा। विरोध करने पर मामला बढ़ गया। आरोप है कि कुछ ही देर में टुनटुन राणा, सोने राणा, रविन राणा समेत अन्य लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। विपिन राणा ने लोहे के नुकीले पंजे से हमला कर घायल कर दिया। हल्ला सुनकर अजय यादव मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके हाथ से करीब 30 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट कीमत लगभग 8 हजार रुपए छीन लिया गया। वहीं अजय यादव के गले से चांदी की सिकड़ी भी छीनने का आरोप लगाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।