क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की पिटाई, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के खेरवा मैदान में क्रिकेट खेलते समय छोटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका विवाद कुछ अज्ञात युवकों के साथ हुआ, जिसके बाद उस पर हमला किया गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की पिटाई, हालत गंभीर

देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के खेरवा मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बंदरबोना गांव निवासी छोटू यादव के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया। उसका इलाज जारी है। घायल के परिजन चुरामन यादव ने बताया कि छोटू यादव रविवार को क्रिकेट खेलने के लिए खेरवा मैदान गया था। खेल के दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ अज्ञात युवकों से उसका विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने छोटू यादव के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल खेरवा मैदान पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।