ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरजहरीला पदार्थ खाने से युवक गंभीर

जहरीला पदार्थ खाने से युवक गंभीर

जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी भगवानपुर निवासी अरविंद कुमार साव ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही युवक को स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कर...

जहरीला पदार्थ खाने से युवक गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,देवघरTue, 20 Mar 2018 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी भगवानपुर निवासी अरविंद कुमार साव ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही युवक को स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया लेकिन युवक की स्थिति और गंभीर होने लगी। उसे देखते ही परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी में डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है। घटना की जानकारी नगर पुलिस को होते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के दौरान छिपकली का अंश खा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें