युवक से 8 हजार रुपए की छिनतई, मारपीट कर किया घायल

Feb 28, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा के समीप स्थित खुशी दत्त द्वारी लेन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक से 8,000 रुपए की छिनतई कर मारपीट

युवक से 8 हजार रुपए की छिनतई, मारपीट कर किया घायल

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा के समीप स्थित खुशी दत्त द्वारी लेन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक से 8,000 रुपए की छिनतई कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। घायल की पहचान हरिहरबाड़ी निवासी रोहन राज जेजवाड़े के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल के पिता ज्ञान जेजवाड़े ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार की देर शाम नगद राशि लेकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान चार अज्ञात युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और उसके पास मौजूद 8,000 रुपए छीन लिए। मारपीट में रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।