मारपीट में एक घायल
Apr 07, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
मधुपुर स्टेशन के मुख्य द्वार पर दो गुटों के बीच विवाद में सद्दाम नामक युवक जख्मी हो गया। वह चाय पीने आया था, तभी मामूली विवाद पर मारपीट शुरू हो गई। युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर स्टेशन के मुख्य द्वार पर मुख्य सड़क पर दो गुटों के बीच विवाद में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक सद्दाम दोरही गांव निवासी है। सद्दाम अपने परिजनों के साथ मधुपुर अस्पताल आया था। रात में स्टेशन चाय पीने आया था, उसी क्रम में मामूली विवाद पर मारपीट होने लगी। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


