अपराध का योजना बना रहा देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Mar 02, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर में नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रीतम महथा नाम के युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ आपराधिक घटना की योजना बना रहा था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अपराध का योजना बना रहा देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

देवघर, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी जटाही मोड़ निवासी प्रीतम महथा है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू शृंगारी उर्फ चंद्रशेखर शृंगारी अपने कुछ सहयोगियों के साथ पोखना टील्हा में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। एसआई घनश्याम गंजू के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देख कुछ मौके से फरार हो गए, जबकि प्रीतम महथा पकड़ा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तलाशी में उसके पास से अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।