चोरी के केबल लदे टोटो के साथ धरा गया युवक, जेल

Mar 14, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर में एक युवक को ग्रामीणों ने चोरी के केबल के साथ पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। युवक प्रियांशु है, जो ठठेरा मोहल्ला का निवासी है। चोरी का केबल बड़बाद मोहल्ले के निकट एक खेत में छिपाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया और टोटो जब्त कर लिया।

चोरी के केबल लदे टोटो के साथ धरा गया युवक, जेल

मधुपुर। चोरी के केबल को टोटो में लादकर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चोरी का केबल व तांबा का तार बड़बाद मोहल्ले के निकट एक खेत में जमा कर रखा गया था। वहां से टोटो में लादकर युवक बाजार की ओर ले जा रहा था। उस बीच ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी और लोगों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक प्रियांशु है। वह शहर के ठठेरा मोहल्ला का रहने वाला है। केबल से निकले तांबे की तार की कीमत हजारों रुपए बतायी गयी है।

केबल कहां से चोरी कर लाया गया था, कहां खपाया जाता है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोटो भी जब्त कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।