घर घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
देवघर, प्रतिनिधि घर घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज घर घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज घर घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज घर घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

नगर के कास्टर टाउन अवस्थित 3 नंबर फाड़ी वार्ड संख्या- 31 में एक युवक पर नशे में धुत्त होकर गाली-ग्लौज, धमकी देने और घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज करायी है। मोहल्ला निवासी 50 वर्षीया उर्मिला देवी, पति- राजेंद्र प्रसाद साह ने दर्ज कराया है। आरोप है कि 24 फरवरी की रात करीब आठ बजे नीतीश कुमार सिंह शराब के नशे में मोहल्ले की चार-पांच महिलाओं के साथ गाली-ग्लौज करने लगा। आरोप है कि 25 फरवरी की सुबह फोन कर गोलू कुमार को भी गाली और धमकी दी। बताया कि उसी दिन शाम को आरोपी फिर शराब के नशे में घर पहुंचा और दरवाजे पर लात-घूंसे मारने लगा।
उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। बेटी घर में छोटी बच्ची के साथ अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने दरवाजे पर लात मारते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी उर्मिला देवी को दी। उसके बाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


