दिनदहाड़े युवक पर हमला, लाठी-रॉड से मारपीट कर रुपए व चेन छीनी

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के खोरादह बम्पास टाउन में मंगलवार को एक युवक और उसकी मां पर कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला किया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपियों ने उसकी जेब से 850 रुपए और मां की चेन छीन ली। पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इलाके में दहशत का माहौल है।

दिनदहाड़े युवक पर हमला, लाठी-रॉड से मारपीट कर रुपए व चेन छीनी

देवघर, प्रतिनिधि। नगर के खोरादह बम्पास टाउन इलाके में मंगलवार को एक युवक और उसकी मां पर कुछ लोगों द्वारा घात लगाकर हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज कराने के बाद थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित सागर कुमार यादव, पिता- प्रदीप महतो ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह 11 मई 2026 को करीब शाम 4 बजे अपनी मां गीता देवी के साथ बाजार से घर लौट रहा था। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने रास्ता रोक लिया और लाठी -रॉड से हमला कर दिया।

आवेदन के अनुसार हमलावरों में भोला यादव, पंकज यादव, आशीष यादव समेत अन्य तीन व्यक्ति गोपाल दास, सावन कुमार दास और मौसम दास शामिल थे। सभी ने मिलकर युवक के साथ गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भोला यादव ने जेब से जबरन 850 रुपए निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार हमले के दौरान आशीष यादव ने रॉड से सिर पर वार करने की कोशिश की, जिससे बचाव करने में उसका दाहिना हाथ गंभीर रूप से चोटिल हो गया और हड्डी टूट गई। वहीं पंकज यादव पर गले से करीब चार भर वजन की चांदी की चेन, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई गई है, छीनने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान जब पीड़ित की मां गीता देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने बदसलूकी कर कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। रुक्मिणी देवी और खुशबू कुमारी पर भी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट और छीना-झपटी के बाद जब आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।