मजदूर पर हमला कर जेब से रुपये चोरी
देवघर के जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एक मजदूर का पॉकेट काटकर चोर ने हजार रुपए चुरा लिए। मजदूर संतोष कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

देवघर। जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर शनिवार देर रात को एक मजदूर का पॉकेट काट कर हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। जिससे मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घायल मजदूर की पहचान बिहार के कटोरिया निवासी संतोष कुमार दास के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह स्टेशन के बगल स्थित होटल में मजदूरी का काम करते हैं और रोजाना अपनी मजदूरी प्राप्त कर आराम के लिए स्टेशन आए थे।
उन्होंने कहा कि वह गमछा बिछाकर सो रहे थे, तभी किसी अज्ञात युवक को उनकी जेब में पैसे होने की जानकारी मिली और उसने उन्हें ब्लेड मारकर जेब काट ली। इस दौरान उनकी जांघ भी कट गई। जसीडीह रेलवे स्टेशन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल संतोष कुमार दास का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत सूचना आरपीएफ को देने के लिए कहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


