Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsWoman Shopkeeper Harassed and Robbed in Jasidih Over Outstanding Payment
महिला दुकानदार से गाली-गलौज, प्राथमिकी

महिला दुकानदार से गाली-गलौज, प्राथमिकी

संक्षेप: जसीडीह के बाघमारा बस स्टैंड पर एक महिला दुकानदार के साथ अभद्र व्यवहार और छिनतई की घटना हुई। आरोपी ने 260 रुपए की बकाया राशि मांगने पर गाली-गलौज की और महिला का कपड़ा फाड़ दिया। इसके बाद 2000 रुपए की...

Wed, 20 Aug 2025 04:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा बस स्टैंड पर बकाया राशि मांगने को लेकर महिला दुकानदार के साथ अभद्र व्यवहार और छिनतई की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि बिहार के बेगूसराय निवासी उमेश साहू पर पानी का 260 रुपए बकाया था। जब उसने राशि की मांग की तो आरोपी उत्तेजित होकर गाली-गलौज करने लगा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर उसने महिला का कपड़े फाड़ दिए, जिससे उसे सार्वजनिक रूप से अपमान झेलना पड़ा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला से दो हजार रुपए की भी छिनतई कर ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद पीड़िता ने जसीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।