जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला गंभीर, भर्ती

Feb 01, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के कटिया गांव की 22 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया है और पुलिस को सूचना दे दी है।

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला गंभीर, भर्ती

देवघर। बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के कटिया गांव की 22 वर्षीया महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तबीयत बिगड़ने लगी तब मामले की जानकारी परिवारवाले को होने पर आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।