बेहोशी अवस्था में मिली महिला, भर्ती

Mar 07, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधि।नगर थाना क्षेत्र के बरनवाल धर्मशाला गली में शुक्रवार को एक महिला जख्मी और बेहोशी की हालत में मिली। लोगों ने महिला को इलाज के लिए सद

बेहोशी अवस्था में मिली महिला, भर्ती

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरनवाल धर्मशाला गली में शुक्रवार को एक महिला जख्मी और बेहोशी की हालत में मिली। लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। स्थानीय निवासी सुबोध वर्णवाल ने बताया कि महिला अनिता कुमारी जो लछनाडीह गांव निवासी है। मोहल्ला में किराए के मकान में रहकर होटल में काम करती है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।